
रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए प्राथमिक सुविधाओं को दरकिनार करते हुए ठेकेदार.
इटारसी//
रेलवे के ठेकेदार द्वारा रेलवे अस्पताल का कार्य लगभग 3 वर्ष से भी पूर्ण नहीं किया गया उल्लेखनीय है कि आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी कोषाध्यक्ष राजेश गौर, उपाध्यक्ष रोहित बग्गन के द्वारा सदस्यता लेने के लिए रेलवे अस्पताल में क्षणिक,भ्रमण किया गया , रेलवे चिकित्सालय न्यू यार्ड इटारसी में चल रहे काम को देखा गया सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्य से रेलवे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां की जो जर्जर स्थिति थी,, बिजली की वायरिंग चारों तरफ लटक रही थी फर्श पर गड्ढे थे, एक तरफ प्रशासन कहता है कि रेलवे आवासों में कार्य करने के लिए कर्मचारी नहीं है सामान नहीं है इसके विरोध में मुख्य शाखा के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी द्वारा न्यू यार्ड रेलवे अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर शिवम कुलश्रेष्ठ से बात की गई की लगभग 2 वर्षों से रेलवे चिकित्सालय न्यू यार्ड का कार्य चल रहा है लेकिन वह इतनी धीमी गति से हो रहा है कि सैकड़ो रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों को सीमेंट के बीच में गढ़ों में खड़े रहकर लाइन लगाकर डॉक्टर को दिखाना पड़ता है इसी ज्वलंत समस्या को लेकर सभी चिकित्सको द्वारा भी काम धीमी गति से होने पर रोष व्यक्त किया गया कि रेलवे चिकित्सालय का कार्य बड़ी धीमी गति से चल रहा है अब प्रश्न यह उठता है कि अन्य रेलवे के कार्य तेज गति से होते हैं लेकिन ऐसी व्यवस्था जहां रेलवे कर्मचारी का परिवार रेलवे,,स्वयं रेलवे कर्मचारियों को जो प्राथमिक सुविधाएं मिलना चाहिए रेलवे अस्पताल के रूप में उसके लिए कार्य क्यों तीव्र गति से नहीं चल रहा है,, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा जी मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे जी के नेतृत्व में यदि जल्द से जल्द रेलवे चिकित्सालय का कार्य तीव्र गति से पूर्ण नहीं हुआ तो सैकड़ो रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करेंगे तिरंगा संगठन हर समय रेलवे कर्मचारियों के हित में कार्य करता आया है और भविष्य में भी कार्य करेगा उक्त जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई.









