
जर्जर मकानों को तोड़े जाने की कार्यवाही के दूसरे दिन आज बुधवार दिनांक 07/08/2024 को प्रशासनिक अमले द्वारा 2 जर्जर मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया।
इटारसी-/
जिले में दो सप्ताह से लगातार तेज बारिश हो रही है।बारिश को देखते हुये नगर प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अति जर्जर भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा है।जर्जर मकानों को तोड़े जाने की कार्यवाही के दूसरे दिन आज बुधवार दिनांक 07/08/2024 को प्रशासनिक अमले ने 2 जर्जर मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। अनुविभागीय अधिकारी श्री टी प्रतीक राव के मार्गदर्शन में तहसीलदार इटारसी श्रीमती सुनीता साहनी के निर्देशन पर नगरपालिका सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी ने नपा दल के साथ इटारसी के शहरी क्षेत्र के 2 जर्जर भवनों को जेसीबी की मदद से तोड़ा। जिसमे 10 वी लाइन के अदालिया जी के क्षतिग्रस्त भवन सातवी के कोने पर स्थित तीन मंजिला क्षतिग्रस्त भवन को जेसीबी से तोड़ा गया।इसके साथ ही छट्वी लाइन में कालूराम अग्रवाल के दो मंजिला मकान मालिक को एक दिन की मोहलत दी गई है। कल टीम द्वारा उक्त भवन को तोड़ा जायेगा।









