
अग्रवाल महिला मंडल ने किया हनुमान धाम मंदिर में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन .
इटारसी//
अग्रवाल समाज महिला मंडल इटारसी द्वारा शहर के प्रसिध्द हनुमान धाम मंदिर में हरियाली तीज के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया सुंदरकांड के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना संतोष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाली तीज उत्सव का यह अनूठा आयोजन अग्रवाल महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों की प्रेरणा से संपन्न हुआ जिसमें समाज की सभी महिलाएं और पुरुष इसमें शामिल हुए सावन की हरियाली तीज को समाज बड़े उल्लास के साथ मनाया है जिसमे झूला सजाया गया महिलाओं ने झूला झूल कर तीज उत्सव को मनाया भंडारी प्रसादी में करीबन 400 सामाजिक बंधुओं ने इस प्रसादी का लाभ उठाया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना संतोष अग्रवाल का जन्मदिन हनुमान जी के दरबार में हर्षोल्लाह से मनाया गया मंडल में सभी सदस्य उपस्थित थे सचिन मीना अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कावेरी जी अग्रवाल श्रीमती गीता जी अग्रवाल श्रीमती पुष्पा संतुलाल जी श्रीमती चंदा पूनमचंद जी श्रीमती सरोज कृष्ण मुरारी जी श्रीमती शोभा उमेश चंद्र जी जी श्रीमती सावित्री शिव कुमार जी श्रीमती विनीता कैलाश सिंह जी श्रीमती रितु राजेंद्र जी श्रीमती ज्योति गोविंद प्रसाद जी सभी महिलाओं का तन मन धन से सहयोग प्राप्त हुआ.









