
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता, जीत की खुशी में जयस्तम चौक पर हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न.
इटारसी//
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। पेरिस ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के परिजनों एवं इटारसी शहर के आसपास में खुशियों का माहौल भारत की जीत के बाद इटारसी के जयस्तंभ और विवेक सागर के घर जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और पटाखे चलाए गए।







