
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा निशुल्क स्टेशनरी वितरित की गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी के शिष्यों द्वारा निशुल्क स्टेशनरी वितरित की गई जिसमें हरिद्वार से महात्मा महादेवी बाई जी व मानव सेवा दल एवं यूथ विंग व सभी कार्यकर्ताओं ने शासकीय प्राथमिक शाला कासदाखुर्द विकासखंड केसला तहसील इटारसी जिला नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में 80 बच्चों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम किया जिसमें ग्राम के सरपंच श्री दुर्गेश धुर्वे जी व संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नंदकिशोर यादव, श्री संपत लाल यादव लीखीराम जी, मोरसिग, कमल यादव लवकेश यादव, ईश्वर दास यादव, अजय यादव, जितेंद्र यादव एवं और अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर शिक्षण सामग्री वितरित की..









