
आयुध निर्माणी चिकित्सालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आयुध निर्माणी चिकित्सालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल और म्यूनशन इंडिया लिमिटेड महिला कल्याण समिति आयुध निर्माणी इटारसी शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा अग्रवाल जी और समिति की अन्य सदस्य का स्वागत पुष्प गुच्छ और फ्लैग देकर डॉ भोला प्रसाद (cmo) डॉ मंगेश खंडारै डॉ कनिष्का चौधरी सुशील शर्मा रजनी सिंडरेला (मैट्रन) और हॉस्पिटल स्टाफ ने स्वागत किया महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष -श्रीमती अनुराधा अग्रवाल के द्वारा आयुध निर्माणी इटारसी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया और साथ ही साथ चिकित्सालय मे अधिकारी डॉ भोला प्रसाद (cmo) जी को महिला कल्याण समिति अध्यक्ष के द्वारा ऑटो क्लेव मशीन और बी.पी.इंस्टूमेंट भेट की जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ परीक्षण कर सही इलाज किया जा सके कार्यक्रम में एंकरिंग कर रही स्मिता टेलमोरे ने बताया कि महिला कल्याण समिति से निरंतर हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनबरी को महिला कल्याण समिति के द्वारा अनेको उपहार इलाज के लिए उपकरण दिए जा चुके है इन आधुनिक उपकरणों के मिलने से चिकित्सालय में डॉ इलाज़ में बहुत मदद मिलती है महिला कल्याण समिति से कार्यक्रम के अंत मे डॉ मंगेश खंडारै के द्वारा सभी कार्यक्रम आये अथिति और हॉस्पिटल के स्टाफ का मंच के माध्यम से आभार व्यक्त किया मंच का संचालन स्मिता राजपूत ने किया।









