
जीनियस प्लानेट में शान से लहराया तिरंगा
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस क़ो पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया l इस शुभ अवसर पर झंडा वंदन लायंस क्लब इटारसी पंख औऱ समर्पण के पदाधिकारी लॉ जया गाँधी अध्यक्ष पंख, लॉ रंजीता जुनेजा सचिव पंख लॉ अरुणा शर्मा कोषाध्यक्ष पंख लॉ डॉ मनीषा गुप्ता कोषाध्यक्ष समर्पण के कर कमलों द्वारा हुआ l इस अवसर पर लायंस क्लब इटारसी पंख के सदस्यों में ला. देव कुमारी, ला. नैंसी अग्रवाल, ला. नीना चौसके लॉयन्स क्लब समर्पण के सदस्य ला. रईस जुनेजा, ला.मनोज गालर ला. सर्वजीत सैनी, ला. अनीता राठौर, ला. डॉ. राजेश गुप्ता जी भी उपस्थित हुए l बैंड के स्टूडेंट्स द्वारा सभी सम्मानीय अतिथियों का बैंड धुन पर जोरदार स्वागत हुआ l तत्पश्चात स्कूल के खेल मैदान में सभी अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया l सभी ने बैंड के साथ पूरे सम्मान के साथ राष्ट्र गान गया l
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए l सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन औऱ सरस्वती वंदना से हुई l इसके बाद सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर मनीता सिद्दीकी द्वारा औऱ स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा किया गया l विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति कविताएं, गीत, स्पीच, स्किट औऱ डांस प्रस्तुत किये l उपस्थित अतिथि औऱ विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं सभी प्रस्तुतियों क़ो देख कर रोमांचित हो गए l कार्यक्रम में स्कूल की विभिन्न समितियों के सदस्य, स्कूल के पेरेंट्स औऱ स्कूल के प्रेरणा पुंज संस्थापक आदरणीय मो यूनुस सिद्दीकी भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे l सभी का स्वागत डायरेक्टरद्व जाफर औऱ मनीता सिद्दीकी के साथ प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया l
सभी के लिए स्वागत भाषण हेड गर्ल आयुषी शर्मा औऱ आभार हेड बॉय भविष्य सारन द्वारा दिया गया l स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी ने बच्चों क़ो देश के प्रति समर्पण की भावना रखने की सीख देते हुए कहा की बच्चों क़ो हमेशा अपने आस पास, अपना घर औऱ स्कूल स्वच्छ रखना चाहिए औऱ उसके प्रति समर्पित रहना चाहिए l जीवन में अनुशासन का पालन करना चाहिए l सम्पूर्ण कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा l







