
राजधानी एक्सप्रेस में यात्री का सुटकेश छूटा, आरपीएफ जवान ने ट्रेन में तलाश कर सुटकेश यात्री को सुपर्द किया,भोपाल के यात्री ने ट्यूटर पर आरपीएफ पुलिस इटारसी का सुटकेश मिल जाने पर धन्यवाद दिया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटरसी-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का स्टाफ 2 मिनिट का है।और इतने कम समय मे पूरी ट्रेन में कोई भी सामान को तलाशा नही जा सकता है।लेकिन आरपीएफ इटारसी के प्रधान आरक्षक हरप्रताप सिंह परमार ने सूचना मिलने पर 14 अगस्त की रात 3 बजे ट्रेन के कोचों की जल्दी जल्दी तलाश कर यात्री का ट्रेन में छूट सुटकेश की तलाश कर यात्री को वापस सुपर्द किया।यात्री जो अमित त्यागी है,वह 14 अगस्त को भोपाल स्टेशन पर ट्रेन से उतर गये थे।और ट्रेन में एम सुटकेश छूट जाने की सूचना आरपीएफ इटारसी को दी।ट्रेन का इटारसी स्टेशन पर 2 मिनिट का स्टॉप है और इतने कम समय मे कोचों में कौन से कोच में सूटकेश है।उसकी तलास करना किसी के लिये संभव नही है।फिर भी आरपीएफ के प्रधान आरक्षक हर प्रताप सिंह परमार ने कड़ी मेहनत कर सुटकेश खोज लिया।जिसके बाद प्रधान आरक्षक की समझदारी और काम के प्रति ईमानदारी की प्रशंसा यात्री अमित त्यागी ने ट्यूटर के माध्यम से की है।यात्री ने ट्यूटर पर आरपीएफ पुलिस को धन्यवाद दिया है।









