
लता की आवाज-2024 संगीत प्रतियोगिता का ऑडिशन कल 24 अगस्त को नालंदा मॉडल स्कूल इटारसी में.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इटारसी सांस्कृतिक मंच लाया है सभी संगीत प्रेमी बहनों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक सुअवसर।
ज्ञात हो कि यह मंच पिछले 12वर्षो महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा एक संगीत प्रतियोगिता लता की आवाज़, का आयोजन करता आ रहा है।
लता की आवाज 2024 संगीत प्रतियोगिता का ऑडिशन 24 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे से न्यास कॉलोनी स्थित नालंदा मॉडल स्कूल में रखा गया है।
जिसमें 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
यह प्रतियोगिता दो चरण मे होगी।
24अगस्त ऑडिशन मे चयनित प्रतिभागी 28 सितंबर को आयोजित लता की आवाज प्रोग्राम मैं अपनी फायनल प्रस्तुति देंगे।
मंच की संस्थापिका smt अर्चना शुक्ला उमा शुक्ला ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है ।









