
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने स्वामी लक्ष्मानंद का बलिदान दिवस मनाकर किया नमन.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
स्वामी लक्ष्मानंद ने नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया //शिव राठौर
२३ अगस्त// स्वामी लक्ष्मानंद के बलिदान दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पुष्प अर्पित कर किया नमन।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले ने बताया की ईसाई मिशनरियों से लड़कर हजारों हिंदुओ की वापसी करने वाले तपस्वी संत के बलिदान दिवस विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा स्थानीय जय स्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन उपस्तिथि में स्वामी लक्ष्मानंद जी के चित्र को सजाकर दीप प्रज्ज्वलित कर नगरवासियों के साथ मिलकर कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर स्वामी जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए किया नमन। बलिदान दिवस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि स्वामी जी स्वामी जी हिंदू जागरण के अग्रदूत थे कंधमाल उड़ीसा का बनवासी बहुत पिछड़ा क्षेत्र पूरे देश की तरह वहा भी 23 अगस्त 2008 को जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा था की रात के लगभग 30 40 क्रूर चर्च वादिओ ने फूल बनी जिले के तुमुडी बंध से 3 किलोमीटर दूर स्थित जलेश पट्टा कन्या आश्रम में हमला बोल दिया ८४ वर्षीय देवता तुल्य स्वामी लक्ष्मण आनंद उसे समय शौचालय में थे हत्यारे ने दरवाजा तोड़कर उन्हें गोली मारी और फिर कुल्हाड़ी से उनके शरीर के टुकड़े कर दिए स्वामी जी ने जीवन पर्यंत मिशनरी के धर्मांतरण के लिए लड़ते रहे वही हजारों की घर वापसी कराई स्वामी जी ने रथयात्रा के ३ माह में समूर्ण ईसाई मिशनरी के कुचक्र को तोड़ दिया था राठौर ने कहा की बलिदानी स्वामी जी तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी हम सभी संकल्पित है। कार्यक्रम में सभी का आभार जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी ने किया। बलिदान दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रांत प्रांत से धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर संयोजक भुरू बग्गन जितेंद्र बबलू राठौर नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर राम सिंह यादव कन्हैया लाल यादव ढाबा कला वीरू गन गोरे करण सावनेर गब्बर भदौरिया आनंद यादव अंगद लोवंशी सुशील शर्मा देव बाथब बंटी जकनोरे योगेश राठौर धन्नालाल बरदे संजय जगताप शुभम राठौर के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित थे।








