
नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग मशीन से केमिकल का छिड़काव किया गया.
इटारसी// जयसवाल
नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग मशीन से केमिकल का छिड़काव किया गया जिससे मच्छरों की संख्या नियंत्रित हो सके आम नागरिकों को मलेरिया और डेंगू से राहत मिल सके नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा लगातार फागिंग मशीन से यह कार्य किया जा रहा है।नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे के निर्देश पर शहर के सभी वार्डो में फागिंग मशीन से छिड़काव किया जा रहा है।आज वार्ड नंबर 11 एवं 12 में फागिंग मशीन से छिड़काव किया गया।









