
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस षष्टी पूर्ति वर्ष प्रखंड इटारसी मे स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न .
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस षष्टी पूर्ति वर्ष प्रखंड इटारसी जिला नर्मदापुरम में आज स्थापना दिवस का कार्यक्रम स्थानीय पिपलेश्वर गार्डन जमानी रोड पुरानी इटारसी में संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र जी पवार , प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी ,अध्यक्षता स्वामी श्री रासेश्वरानंद जी सरस्वती (ताल नगरी) मुख्य अतिथि श्री ललित जी अग्रवाल समाजसेवी , विशिष्ट अतिथि वाल्मीकि समाज से श्री रमेश कुमार जी महोरिया मंचासीन थे प्रांत सहमंत्री श्री गोपाल सोनी , विभाग संगठन मंत्री श्री वीर सिंह जी , जिला अध्यक्ष श्री सुभाष दुबे एवं शहर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विहिप जितेन्द्र जी पवार ने विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें विधर्मियों द्वारा हमारे जनजातीय भाइयों , बहनों को बहला फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया था उनकी घर वापसी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने की , आज भी हमें सहज व सजग रहना है क्योंकि परिस्थितिया अनुकूल नहीं है इसलिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाने की जरूरत है मातृशक्ति को लक्ष्मी तो बनना है साथ-साथ लक्ष्मीबाई भी बनना है समय आने पर दुर्गावती भी बनना है और जितेन्द्र जी ने कहा हमें जातियों में नहीं बटना है हमें हिंदू होकर देश के लिए कार्य करना है व हिंदू समाज को बचाना है एवं सामाजिक समरसता का भाव लाना है विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल विहिप के पूज्य संत स्वामी श्री रासेश्वरानंद जी सरस्वती ने बोला की हर घर से हिंदू को विहिप बजरंग दल से जुड़ना चाहिए जिस प्रकार पूरा संत समाज पूरा देश को एकजुट करने में लगा हुआ है इसी प्रकार हिंदुओं को एक होने का संदेश दिया। ललित अग्रवाल जी एवं रमेश महोरिया जी ने अपना उदवोधन दिया। अंत में सभी अतिथियों का साल श्रीफल के साथ स्वागत किया गया कार्यक्रम का आभार व्यक्त नगर कार्य अध्यक्ष श्री महेश बलेचानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री चेतन राजपूत , बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेशकर ,जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख भारत सिंह जी राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी , जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गालर, बजरंग दल नगर संयोजक संदीप यदुवंशी , नगर सुरक्षा प्रमुख राजेश चौरे , नगर उपाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी , अनिरुद्ध चांसोरिया जी ताराचंद जी, , यश शर्मा, संजय श्रुति ,अमन रावत, नवीन शर्मा,आकाश मेहरा अंकित राजपूत, विहिप मातशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी एवं मातशक्ति दुर्गावाहिनी बहने व शहर के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।










