
एकीकृत शासकीय हाई स्कूल साकेत में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
एकीकृत शासकीय हाई स्कूल साकेत में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शासकीय कन्या माध्यमिक शाला इटारसी के प्रधान पाठक श्री महेश राय रैकवार जी एवं शासकीय माध्यमिक शाला सोना सावरी की प्रधान पाठक श्रीमती ज्योति नामदेव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई,शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ राधा कृष्ण की वेशभूषा पहन कर नृत्य एवं झांकी प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम के अंत में श्री महेश रैकवार जी द्वारा बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पेन के पैकेट एवं श्रीमती ज्योति नामदेव द्वारा ₹300 की राशि पारितोषिक स्वरूप वितरित की गई इस कार्यक्रम में शाला की शिक्षिका श्रीमती रिचा शुक्ला एवं राखी राइज मध्यान भोजन प्रभारी श्रीमती रजनी पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा बकोरिया ने विशेष योगदान दिया.







