
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक 4 बाल्मीकि नगर में सशक्त भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.
इटारसी //मनीष जायसवाल
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा दिनांक 30 /8 /2024 को शक्ति केंद्र क्रमांक 4 बाल्मीकि नगर में सशक्त भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शाम 5;00 बजे की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी ,मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी एवं भाजपा के जनसंघ के समय के इतिहास को बताया एवम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गईं थी, लगाई गई इमरजेंसी के विषय में जानकारी दी, एवं इस बैठक में वरिष्ठ नेता शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवीण तिवारी जी अशोक पुरोहित जी,विक्की। चावला जी संयोजक चिमन पहलवान , मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवम सहसंयोजक मुन्ना उइके जी भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री ,बूथ अध्यक्ष राकेश मालवीय जी उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान जी नगर सोशल मीडिया सदस्य एवम बूथ अध्यक्ष शिवकांत मालवीय , महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष संगीता मालवीय, नगर मंत्री रानी रजक,सोशल मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, आईटी सेल प्रभारी सरला लोट एवम संदीप सोनकर तुसार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे बैठक उपरांत सभी पधाधिकारी का वरिष्ठ जन का मातृशक्ति का आभार व्यक्त राकेश मालवीय जी द्वारा किया गया..!!





