♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे एवं महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने एवं अन्य समस्याओं के निराकरण की रखी मांग

इटारसी// मनीष जायसवाल

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे जी ने संकल्प यात्रा के अंतर्गत इटारसी मिशन बनापुरा को संज्ञान में रखते हुए सघन जनसंपर्क आंधी हो तूफान हो बारिश हो के बीच रेलवे की गाड़ियां तेज गति से चल रही हो तपती धूप हो उसमें इटारसी के गेट नंबर 213 से 223 तक पघडाल,धरम कुंडी ,बना पूरा, भैरोपुर, सिवनी मालवा के सभी कैडारो के कर्मचारियों से रूबरू होकर मान्यता के चुनाव में तिरंगे झंडे को मजबूत बनाने के लिए गाय पर मोहर लगाने के लिए प्रेरित किया
महामंत्री अशोक शर्मा जी के आह्वान पर पूरे जबलपुर जोन में संकल्प यात्रा चरम सीमाओं से आगे बढ़ रही है आज सुबह 12:00 बजे बनापूरा स्टेशन पर पघड़ाल स्टेशन पर धर्मकुंडी स्टेशन पर इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग, ईटीएल एसएनटी के कर्मचारियों से मिलकर मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने आह्वान किया कि हम और हमारा संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए वचनबद्ध हैं भारत सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम ना देकर यूपीएस देने का जो जुमला रेलवे कर्मचारी को दिया गया है उसके लिए विरोधी संगठन वाह वाही लूट रहा है लेकिन तिरंगा झंडा संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम दिलाने के लिए हर समय रेलवे कर्मचारियों के हित में उनके परिवार के हित में कार्य करेगा राजेश पांडे जी के साथ मुख्य रूप से मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी उपाध्यक्ष हरिप्रसाद संतोष कुमार एवं हर स्टेशन के सैकड़ो ट्रैकमैन साथियों ने भरपूर योगदान दिया मुख्य रूप से धरम कुंडी स्टेशन पर 7 किलोमीटर डोलरिया की तरफ पानी की व्यवस्था नहीं है हर ट्रैकमैन साथी पानी के लिए विवश होता है त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने मंडल के अधिकारियों को जागृत किया और जल्द से जल्द समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया ,यूनिट नंबर 7 में लाइट की व्यवस्था नहीं है तुरंत लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को फोन लगाया, राजेश पांडे ने हर रेलवे कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर प्रदान किया कि जो भी समस्या हो आप तुरंत मुझे फोन लगाए और उसका निदान पाएं बानापुरा एवं धर्मकुंडी स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं थी त्वरित कार्रवाई करते हुए जो नए मकान बन रहे हैं स्टेशन पर उपस्थित स्टेशन प्रबंधक पॉइंट्स मैन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था वर्तमान में नहीं है उसको स्टेशन तक पाइप लाइन लगाने के लिए एवं यात्रियों के पेयजल के लिए भी संबंधित अधिकारी से बात करके तुरंत संज्ञान में लेने के लिए कहा गया उक्त जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129