
रेडियो स्टेशन के लिए मोहल्ला समिति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंच ने विधायक डॉ शर्मा को धन्यवाद/आभार पत्र सौंपा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा नगर में एफएम रेडियो प्रसारण केंद्र खुलने की स्वीकृति मिलने की घोषणा से संगीत प्रेमी नगर वासियों में हर्षोल्लास की लहर है।
विगत 10 वर्षों से एफएम केंद्र से गीत संगीत एवं महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बाट जोह रहे मोहल्ला समिति वार्ड क्रमांक 23 अहिल्या नगर एवं उपभोक्ता संरक्षण मंच के सदस्यों ने विधायक डॉ सीता सरन शर्मा से भेंट कर उनके द्वारा दिलवाई गई एफ एम रेडियो स्टेशन महत्वपूर्ण सौगात पर पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं आभार पत्र सौंप कर बधाई दी।
इस अवसर पर समिति की और से राकेश जाधव ,नवनीत कोहली देवेंद्र पटेल प्रकाश ताम्रकार विजय दुबे सुनील दुबे राजकुमार दुबे डब्लू यादव केपी सैनी हैप्पी शर्मा शैंकी चुटीलै एवं मंच की तरफ से राजेश व्यास रूपेंद्र सोलंकी बृजमोहन सिंह सोलंकी राजेश दुबे लीलाधर नामदेव संदीप सोनकर पंकज पटेल की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि सन 2014 में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा देश के 21 नगरों में एफएम रेडियो प्रसारण केंद्र खोलने की घोषणा की थी इस सूची में इटारसी नगर का भी नाम शामिल था। मोहल्ला समिति अहिल्या नगर उपभोक्ता संरक्षण मंच आदि अनेक सामाजिक संगठन समय-समय पर एफएम रेडियो प्रसारण केंद्र स्वीकृति की मांग उठाते रहे हैं।









