
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा अनुशंसित 02 कार्य के लिए* *11 लाख 03 हजार 881 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी.
नर्मदापुरम/ मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा 2 कार्य के लिए 11 लाख 03 हजार 881 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी की गई प्रशासकीय स्वीकृति में विधा0 निधि से स्वीकृत राशि एवं निकाय निधि से स्वीकृत राशि सम्मिलित है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम नगर परिषद के वार्ड क्रं 23 गोपाल कुंज कॉलोनी रसूलिया में श्री सिंह के घर से मंदिर तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 08 लाख 95 हजार 53 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति तथा वार्ड क्रं 32 में श्री तरुण के घर से श्री गुरूरंजन के खेत तक डब्ल्यु बी एम सड़क निर्माण के लिए 02 लाख 08 हजार 828 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
अपने व्यवसाय के विज्ञापन हेतु संपर्क करें 7970211817









