
ग्राम उद्योग विकास योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर 3 सितंबर को.
इटारसी// मनीष जायसवाल
खादी और ग्राम उद्योग आयोग सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम उद्योग विकास योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत कार्यक्रमों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण एवं मशीन इत्यादि प्रदान कर स्वरोजगार में सहयोग प्रदान करने के लिए योजनांतर्गत एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 3 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी रोड पिपरिया में किया जा रहा है।






