
कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी में अव्यवस्था को लेकर की पत्रकार वार्ता, लगाया आरोप अस्पताल बना रेफर सेंटर,नहीं है स्पेशलिस्ट डॉक्टर,दीअनशन करने की चेतावनी.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी के डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने को लेकर आज सेवादल यंग बिग्रेड द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए सीधे आरोप लगाए जा रहे कि एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति का इलाज इटारसी में नहीं होने के कारण रेफर सेंटर बना दिया गया है। वेंटीलेटर नही होने, बीमार व्यक्ति के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर आज पत्रकार वार्ता में खुलासा किया एवं मांग पूरी नहीं होने तक अनशन की चेतावनी भी दी।









