
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे वाहन को एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की अधिकारी ने जांच कर वाहन मालिक के कथन लिये.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-स्थानीय जयस्तंभ चोक पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना चलाई गई थी।जिसको लेकर वाहनों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तस्वीर लगाई गई थी।वह गाड़ी स्थानीय जयस्तंभ चोक पर रविवार की दोपहर करीब दो घण्टे तक खड़ी रही।इटारसी मीडिया ग्रुप में माध्यम से अधिकारियों की यह बड़ी लापरवाही को उजाकर करने के लिये खबर में बताया गया था।इसी खबर पर संज्ञान लेते हुये इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव ने स्थानीय खाद्य अधिकारी मृगी अग्रवाल को इस वाहन की जांच करने के मौखिक आदेश दिये।जिसके बाद खाद्य अधिकारी ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर मामले की जांच कराई।वाहन को सिटी थाने लाया गया।वाहन मालिक जयशंकर कावड़े ने बताया कि राशन अपने ग्राम योजना में तहसील शाहपुर के सेक्टर धापड़ा में किया जाता है। अपने निजी कार्य एवं सर्विसिंग के लिये वाहन को इटारसी लाया था। इस वाहन से मेरे द्वारा किसी भी तरह का अन्य कार्य नहीं किया जा है








