♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साईं फॉर्चून सिटी इटारसी मे भगवान श्री गणेश की महाआरती के साथ देवी जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ,देवी गीतों और खाटू श्याम के भजनों पर जमकर झूमे श्रोता,आलाप म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुति.

इटारसी //श्री गणेश उत्सव के पावन पर्व पर इटारसी की साइ फॉर्चून सिटी कॉलोनी में 13 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे से भगवान गणेश की महाआरती एवं देवी जागरण का आयोजन श्री बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी एवं स्थानीय नागरिक भगवान श्री गणेश की महाआरती के कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही इस अवसर पर देवी जागरण के आयोजन में पहुंचकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई. कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा सुमधुर भजनों की उपस्थिति दी गई ज्योत प्रज्वल के साथ ही सर्वप्रथम महाआरती की शुरुआत की गई जिसमें सात आरतियों के साथ भगवान श्री गणेश की महाआरती संपन्न हुई इसके उपरांत देवी गीतों की प्रस्तुति प्रारंभ हुई सर्वप्रथम भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति की गई जिसमें “देवा हो देवा गणपति देवा” उसके बाद “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है” जैसे भजनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए साथ ही भोपाल से पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायिका सपना द्वारा देवी गीतों के साथ-साथ खाटू श्याम के भजनों की भी प्रस्तुति दी गई,जिसका कार्यक्रम सुनने पहुंचे कॉलोनी की माताएं,बहने और बच्चों ने जमकर आनंद लिया और देवी गीतों के साथ-साथ श्री  खाटू श्याम के भजनों पर जमकर नृत्य  किया. कार्यक्रम मे एंकरिंग विकास मौर्य द्वारा की गई साथ ही कार्यक्रम में गणेश भैसारे, भरत गायकवाड, द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई. भजनों की प्रस्तुति के साथ-साथ भगवान गणेश,भोलेनाथ,राधा कृष्ण और माता महाकाली की झांकियां की प्रस्तुति भी झांकी कलाकारों द्वारा दी गई जिसका सभी ने जमकर आनंद उठाया. कार्यक्रम नर्मदा अंचल//इटारसी के सुप्रसिद्ध आलाप म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया. कार्यक्रम का रात्रि 1:00 बजे महामाई की आरती के साथ समापन हुआ

उल्लेखनीय है की श्री बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा तृतीय वर्ष में भगवान श्री गणपति की स्थापना की गई है साथ ही इस वर्ष भगवान श्री गणेश के साथ माता रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा की भी स्थापना की गई और साथ ही यह प्रतिमा अद्भुत सौंदर्य से परिपूर्ण है और शहरवासी इस प्रतिमा के दर्शन करने हेतु रोज आ रहे हैं कल रविवार को इस उपलक्ष में समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी संपन्न हुआ जिसमें प्रसादी ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129