♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय के महापर्व दशहरा उत्सव पर ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण के दहन के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

* दशहरा पर होगा ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन

* रंगारंग आतिशबाजी का होगा प्रदर्शन

* समिति की बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर हुई चर्चा। श्री हरदौल जू बाबा मेला मैदान पर होगा रावण दहन।

* भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा!

* विहिप पदाधिकारी साधु संतो की होगी विशाल धर्मसभा

* शक्ति की आराधना नगरवासी करेंगे शस्त्र पूजन समारोह में शास्त्रों का पूजन

* दशहरा मैदान पर खड़े भगवान श्रीराम के वाणों से होगा ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध दहन.

सिवनी मालवा: भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय का महापर्व दशहरा उत्सव पर ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन और आदि सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए दशहरा कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दशहरा उत्सव समिति संयोजक शिव राठौर ने बताया कि असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व दशहरा महोत्सव को लेकर आज स्थानीय मंच कार्यालय में दशहरा पर्व को मनाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई जिसमे समस्त व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई कार्ययोजना बनी दशहरा उत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष दशहरा पर नगर पालिका नगरवासियों व्यापारियों के सहयोग से समिति द्वारा 25 वर्षो से निरंतर हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है।

इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा

दशहरा महोत्सव अवसर पर दिनांक 12/10/2024 दिन शनिवार को सिवनी मालवा स्थित श्री हरदौल बाबा जु मैदान दशहरा मैदान पर रावण दहन होगा शाम ६ बजे से गांधी चौक स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य झाकी शोभायात्रा निकाली जाएगी रात्रि ७ बजे से मैदान पर धर्मसभा होगी जिसको की विहिप केंद्रीय पदाधिकारी एवं राष्टीय स्तर के साधु संत संबोधित करेंगे । रात्रि ७.३० बजे शस्त्र पूजन समारोह में नगरवासी शस्त्रों का पूजन करेंगे। रात्रि ८ बजे भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथो से मैदान पर खड़े ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध और दहन होगा। कार्यक्रम में रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच विश्व हिंदू परिषद दशहरा उत्सव समिति के शिव राठौर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन राजेंद्र पालीवाल प्रवीण अवस्थी राजेंद्र साध ईश्वर जमीदार निलेश राठौर अजय सिंह ठाकुर सचिन अग्रवाल महेश गोयल अजीत सिंह राजपूत सुनील कलवानी सुशील शर्मा सौरभ रघुवंशी भुरू बग्गन रामसिंह यादव उमेश अंकिले सौरभ महोरियां तरूण सुनानिया निक्की राठौर रविंद्र छीरेले नरेंद्र योगी जानी नागले देव बाथब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

 

 

 

कृपया हिंद 7 न्यूज़ के इस यूट्यूब चैनल को खबर देखने के साथ-साथ सब्सक्राइब जरूर करें🙏🙏

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129