
सुदर्शन द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस वर्कशॉप,ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
इटारसी// मनीष जायसवाल
सुदर्शन द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस वर्कशॉप
शनिवार 5 अक्टूबर प्रातः ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यशाला को रिसोर्स पर्सन लायन बी. बी.आर गांधी द्वारा सम्बोधित किया गया, श्री बी. बी.आर गांधी फ्रीलांस जर्नलिस्ट और सोशल वर्कर होने के अलावा लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के वर्तमान सचिव का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन अध्यक्ष लायन रवींद्र सोनी जी एवं विशेष अतिथि आयुध निर्माणी महिला कल्याण समिति सचिव श्रीमती कृष्णा चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यशाला प्रातः 9 बजे से 10.15 बजे के बीच आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।
कार्यशाला आयोजक श्रीमती साधना शर्मा प्राचार्य ने शाला परिवार की ओर से लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती शर्मा ने शाला विद्यार्थियों को अतिथियों से परिचय करवाते हुए लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के बारे में भी संक्षेप में बताया।








