
विहिप बजरंग दल इटारसी द्वारा दैनिक भास्कर के प्लेटिनम रिजॉर्ट मे चल रहे गरबा महोत्सव में की जा रही है गैर हिन्दुओं की जांच.
इटारसी//मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड इटारसी के पदाधिकारियों द्वारा दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के कार्यक्रम प्लेटिनम रिसोर्ट में सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों से परिचय प्राप्त कर एवं तिलक लगाकर प्रवेश कराया गया। पदाधिकारियों ने मंच पर पहुंचकर सभी को मर्यादा में रहने की समझाइश दी। जिला मंत्री चेतन जी राजपूत ने मंच से गरबा का महत्व समझाया। आयोजक श्री नवनीत कोहली जी ने पूर्ण रूप से सहयोग किया और विश्वास दिलाया कि किसी भी विधर्मी को प्रवेश नही दिया जाएगा। आगे भी विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता निरंतर माताओं बहनों की सुरक्षा के लिए औचक निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध चंदसोरिया ,नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी ,गोविन्द चौरे ,आकाश मेहरा,संदीप चौरे , वीरू बाथरी आदि उपस्थित रहे।


खबर देखने के साथ-साथ कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिएगा





