
हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल द्वारा जयस्तंभ चौक पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया.
इटारसी//
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा रामायण की रचना कर जन-जन को त्याग, तपस्या, बलिदान और श्रेष्ठ आचरण का मार्ग दर्शाने, एवं मानव संस्कृति के पथ प्रदर्शक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी
जयंती पर बाल्मीकि समाज पटेल श्री दिलीप मैना के मार्गदर्शन में विशाल वाहन रैली वार्ड नंबर 18 मालवीय गंज महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जयस्तम चौक इटारसी पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष विजय राजू अग्रवाल किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, नगर मीडिया प्रभारी शिवकांत मालवीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज मालवीय , भाजपा वरिष्ठ नेता विक्की चावला,यतीश बस्तरबार,अंकित राठौर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक अजय मनजरिया, युवा नेता तुषार केसवानी, युवा नेता आदित्य सोनू मैना,उत्तम शाह,रिंकू गढ़वाल,अरविंद दुबे, विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को भी लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब करते जाएं साथी हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें









