
विहिप के मान बंधन,पथ संचलन एवं सभा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय।
इटारसी// मनीष जयसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी प्रखंड इटारसी की 23अक्टूबर को होने वाले मान बंधन,पथ संचलन एवं सभा को लेकर द्वितीय संयुक्त बैठक भरत मंदिर सूरजगंज में संपन्न हुई जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष जी दुबे ने सभी मातृशक्ति बहनों को मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने की हिदायत दी एवं जिला मंत्री चेतन सिंह जी राजपूत ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया। जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने सभी के मध्य कार्य विभाजित कर जवाबदारी तय की। नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने सभी से अनुशासन में रहने की अपील की। उक्त अवसर पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप जी तिवारी,नगर अध्यक्ष महेश जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा,नगर मंत्री यश शर्मा,नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी,संदीप चौरे,नीतू साहू, अर्चना सतपुते,डॉली सांकरिया,आरती मालवीय,अंजली नागेश,कुसुम मेहरा,नंदिनी चौहान आदि कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बहने उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी श्री अनूप तिवारी जिला प्रचार प्रचार प्रमुख नर्मदापुरम द्वारा दी गई.
🚩जय भवानी🚩 🚩जय श्री राम









