
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सोनासांवरी में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
दिनांक 19.10.2024 को एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सोनासांवरी में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया. जिसमें जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं के कक्षा 1 एवं 2 तथा कक्षा 6-8 के शिक्षकों ने भाग लिया. कक्षा1-2 में सहजकर्ता आर.बी. यादव, सह-सहजकर्ता ममता चौरे और राजेंद्र चौरे रहे. वहीं कक्षा 6-8 में सहजकर्ता ऋतु अग्रवाल एवं सह-सहजकर्ता जितेंद्र शर्मा रहे. प्रशिक्षण में संस्था प्रधान पाठक ज्योति नामदेव और प्रधान पाठक महेश रायकवार सहित सभी शिक्षको ने अपनी उपस्थिति दी. प्रशिक्षण में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निर्देशित विषयो पर चर्चा की गयी.





