
“मेरी आवाज सुनो” ग्रुप द्वारा पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में कल 24 दिसंबर प्रातः 10:00 बजे से जयस्तंभ चौक पर होगा 100 गीतों का शानदार कार्यक्रम .
इटारसी// मनीष जायसवाल
“मेरी आवाज सुनो”
संगीत कार्यक्रम//
पार्श्व गायक मोहम्मद रफी जनशताब्दी समारोह-2024
दिनांक 24 दिसंबर 2024
समय प्रातः 10:00 बजे से
स्थान -जयस्तंभ चौक, इटारसी
———————————————————————-
पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में कल दिनांक 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय जयस्तंभ चौक पर मोहम्मद रफी साहब के गाए हुए चुनिंदा 100 गीतों का कार्यक्रम होने जा रहा है यह कार्यक्रम “मेरी आवाज सुनो” ग्रुप इटारसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है
कार्यक्रम के संयोजक श्री राकेश जैन द्वारा हिंद 7 न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गायक गायिकाओं और भोपाल और अन्य क्षेत्रों से आमंत्रित गायक कलाकार इस कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गाए हुए गीतों को अपनी आवाज देंगे. सभी कलाकारों जिनकी प्रस्तुति होना है उनकी सूची कार्यक्रम के फ्लेक्स// पोस्टर पर दी गई है .
उल्लेखनीय है कि श्री राकेश जैन जी मोहम्मद रफी साहब के बड़े प्रशंसक हैं और प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम रफी साहब को श्रद्धांजलि स्वरुप आयोजित करते हैं साथ ही सोशल मीडिया यानी फेसबुक और अन्य माध्यम से मोहम्मद रफी साहब के गीतों को अपनी आवाज देते रहते हैं
कल दिनांक 24 दिसंबर को होने जा रहे हैं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नर्मदापुरम-नरसिंहपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा जी अतिथि के रूप में शामिल होंगे साथ ही गणमान्य नागरिक गण संगीत प्रेमी जन इस कार्यक्रम को सुनने हेतु मौजूद रहेंगे
कार्यक्रम का आयोजन श्री रोहिताश जैन,सिद्धम मेडिकल स्टोर्स सूरजगंज चौराहा इटारसी द्वारा किया जा रहा है सभी संगीत प्रेमी श्रोतागण सादर आमंत्रित है









