
सुखतवा केसला मंडल में 26 दिसंबर बीर बाल दिवस चार साहिबजादे जी की शहीदी स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया
सुखतवा //केसला //मनीष जायसवाल
आज सिवनी मालवा विधानसभा के सुखतवा केसला मंडल में आयोजित 26 दिसंबर वीर बाल दिवस शहीदी स्मृति दिवस के रूप में मनाने का संकल्प को लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को दिल्ली में साहिब गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर यह घोषणा जिसमें 26 दिसंबर वीर बाल दिवस पूरे देश भर में शहीदी स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पुत्रों चार साहिबजादे की मूवीस स्कूली बच्चों, समस्त स्टाफ एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तायो ने देखी,
वीर बाल दिवस जिला नर्मदापुरम के जिला सह संयोजक जोगिंदर सिंह द्वारा सभी स्कूली बच्चों एवं स्टाफ को साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी एवं पुत्रों की शहादत बारे बताया गया। जब मुगल हकुमत ने साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादो और माता गुजरीजी को गिरफ़्तार कर पोह महीने की ठंडी रातों में ठंडे बुर्ज में रखा गया था ,जब उनके पास कोई गर्म वस्त्र भी नहीं थे तभी बाबा मोती लाल मेहरा जी ने उन्हें गर्म गर्म दूध पिलाया था। बाबा मोती राम जी के पिता हरिया राम आनन्दपुर साहिब में शहीद हुये थे तथा चाचा हिम्मत सिंह साहिब गुरू गोविन्द सिंह जी के पांच प्यारों में एक थे। तीन दिन तक नवाब सरहिंद से चोरी-चोरी दूध पिलाने व सेवा करने के जुर्म में अपनी माता, पत्नी और पुत्र के साथ गन्ने के कोल्हू में पीड़ कर शहीद कर दिये गये।
साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादे अजीत सिंह जी, साहिबजादे जुझार सिंह जी, साहिबजादे जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादे फतेह सिंह जी की शहादत 7 और 9 वर्ष आयु में भी मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों का बहादुरी से सामना किया, लेकिन मुगलों के दबाव एवं लालच में मुस्लिम धर्म कबूल नहीं किया उनकी शौर्यगाथा हम सबकी अमूल्य धरोहर है,ऐसे भारत के लालों को जिन्होंने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए शहीदी हो गए।
साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज,माता गुजरी और वीर साहिबजादों की वीरता एवं शहादत को प्रणाम।
इस अवसर पर नर्मदापुरम वीर बाल दिवस के जिला सह संयोजक जोगिंदर सिंह, भाजपा केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बड़खडे,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय ,सोशल मीडिया प्रभारी शिवकांत मालवीय, यतीश बस्तरबार ,अमित, राजेश बामने,श्याम यादव, बंटी इवने, सुखतवा सी एम राइज स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप राजपूत, एवं समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।










