
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्शन ऑर्गनाइजेशन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं जागो ग्राहक जागो के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 1 फरवरी को नालंदा मॉडल हाई स्कूल इटारसी में आयोजित किया जाएगा
इटारसी //मनीष जायसवाल
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन( AICPO) द्वारा कल दिनांक 1 फरवरी 2025 को इटारसी के नालंदा मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 12:15 बजे से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जागो उपभोक्ता जागो ग्राहक कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम में यह होंगे मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय श्री डी सी सागर विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (शिकायत)भोपाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन (AICPO)भारत सरकार, शामिल होंगे
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गण
साथ ही विशिष्ट अतिथि तौर पर माननीय टी.प्रतिक राव एसडीएम इटारसी, माननीय सरिता द्विवेदी जी सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम,माननीय अतिरिक्त एसपी महोदय नर्मदापुरम,माननीय जॉइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग नर्मदापुरम, माननीय श्रीमती मीनाक्षी दुबे एएसओ खाद विभाग, माननीय श्री संदीप सूरी जी प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन, माननीय श्री अचल बाथम जी शिक्षा भोपाल, माननीय श्रीमती ज्योति जैन जी खाद्य अधिकारी नर्मदापुरम संभाग, माननीय श्री दिनेश अहिरवार जी एएसओ खाद विभाग नर्मदापुरम, माननीय श्री एसडीओपी इटारसी एवं थाना प्रभारी श्री गौरव बुंदेला इटारसी शामिल होंगे
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक माननीय दीपक बनोरिया जी प्रेसिडेंट ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (AICPO )भारत सरकार( Government of india) (नर्मदा पुरम संभाग) विधि एवं न्याय व कंपनी मामले मंत्रालय भारत सरकार (मान्यता प्राप्त) द्वारा प्रदान की गई है









