
आज से राज्य स्तरीय वाल्मिक क्रिकेट ट्राफी का हुआ शुभारंभ। 13 से 16 फरवरी तक चलेगी प्रतियोगिता.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
वाल्मिक समाज सिवनी मालवा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्राफी आज 13 फरवरी से सामाजिक वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया ट्राफी का शुभारंभ । उक्त जानकारी देते हुए राज्य स्तरीय वाल्मिक ट्राफी संयोजक भुरू बग्गन ने बताया कि प्रतिवर्ष वाल्मिक समाज क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम किया जा रहा है समिति के इस वर्ष 13 फरवरी से 16 तक चलने वाले वाल्मिक ट्राफी कार्यक्रम के उदघाटन कार्यक्रम में अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष टैगोर स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी स्थानीय पार्षद डा किरण राठौर सामाजिक वरिष्ठजन शिव प्रसाद गोहर रमेश गोहर आदि ने महर्षि वाल्मिक जी के चित्र की पूजा अर्चना कर मैदान पर फीता काटकर ट्राफी का शुभारंभ किया गया। ट्राफी के शुभारंभ में खंडवा एवं सिवनी मालवा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31000 समाजसेवी सतीष जादौनी द्वितीय पुरस्कार 21000 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन तृतीय पुरस्कार 11000 रुपए विश्वेंद्र सिंह मंडलोई प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दिया जाएगा। राज्य स्तरीय वाल्मिक ट्राफी प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय टांक कैलाश राठौर सीताराम महोरिया रज्जन कंडारे राकेश राठौर दिलीप बग्गन दुर्गा महोरिया सुशील गोहर अजय राठौर जितेंद्र लहरी अप्पू राठौर सौरभ बग्गन सतीश गोहर जितेंद्र राठौर राजा टांक चिंटू क्लोसिया सोनू राठौर संस्कार राठौर आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई ।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को भी फॉलो करें





