
पुलवामा के अमर शहीदों को अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया नमन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुलवामा मे शहीद हुए अमर वीरों को अखिल भारत हिंदू महासभा इटारसी द्वारा जयस्तम चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के सभी सदस्यों पदाधिकारी द्वारा अमर वीर शहीदों के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने कहा कि इन अमर शहीद वीरों का बलिदान हमेशा नमन किया जाएगा एवं सुखदेव, राजवीर एवं शहीद भगत सिंह को फाँसी की सजा आज सुनाई थी उनको भी नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित है। इस इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय सदस्यता प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उदय मसानिया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मालवीय, नगर मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र काकोरिया, राजवीर रैकवार, मयंक रैकवार, सोनू नगर कार्यकारिणी सदस्य अनिल मेहरा, सोनू कुचबंदिया, मनोज भाट, अमित वाघमारे हर्ष खरे प्रिंस सोलंकी विक्की बाथरी, आकाश कहार, जितेंद्र साहू, अभिषेक राजपूत, कार्तिक यादव, नितिन प्रजापति,आदि मौजूद रहे.

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें







