
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वंशकार समाज द्वारा भगवान शिव की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई..
इटारसी// मनीष जयसवाल
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वंशकार समाज द्वारा भगवान शिव की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई,विशाल शोभा यात्रा वंशकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल अमरोही के नेतृत्व निकाली गई जो की नाला मोहल्ला राज टॉकीज होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगत सिंह नगर वार्ड 22 स्थित शिव मंदिर पर पहुंची, दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई एवं शाम 6:00 बजे शिव मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ साथ ही प्रसादी का वितरण हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद इटारसी अध्यक्ष पंकज चौरे,अन्य आमंत्रित अतिथि गण जिनमें श्री दिलीप मैंना( पटेल), मुकेश सरवन,कन्हैयालाल मोरे वाल्मीकि समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल अमरोही, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश खरे,सदस्य महेश धूरिया जी, नन्हेंलाल रोहरे (उपाध्यक्ष),बहादुर खरे( सदस्य),आकाश अमरोही (मीडिया प्रभारी), प्रकाश अमोले मदन मोरे, मुन्नालाल नगेले आदि सामाजिक बंधु शामिल रहे










