
मानस मणि श्री महेंद्र मिश्रा जी (चित्रकूट धाम) का सम्मान आज इटारसी नगर के तैलिक साहू समाज द्वारा किया जाएगा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में चल रही श्री राम कथा के वाचक मानस मणि श्री महेंद्र मिश्रा जी (चित्रकूट धाम) का सम्मान आज इटारसी नगर के तैलिक साहू बंधुओं के द्वारा किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट ने दी श्री साहू ने बताया कि बताया कि संध्या 7 बजे नगर साहू समाज के अध्यक्ष महेंद्र साहू,जिला अध्यक्ष विक्रांत बड़कुल, कर्मा सखी संगम की सदस्य एवं साहू युवा संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम साहू जिला इकाई अध्यक्ष अभिषेक साहू सहित समाज के वरिष्ठ सामाजिक बंधु एवं पदाधिकारी गण प्रतिनिधि स्वरूप मौजूद रहेंगे और साहू समाज की ओर से श्री मिश्र का सम्मान किया जाएगा । उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद पगारे एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ नीरज जैन (श्री राम जन्मोत्सव समिति इटारसी) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।








