
बुंदेलखंडी जिझोतिया ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत पर्यटकों को जयस्तम चौक पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और धर्म पूछ कर की गई हिंदुओं की हत्याओं से आज पूरा देश पूरा समाज व्यथित हैं प्रतिदिन जयस्तम चौक पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपने-अपने स्तर पर दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आ रहे हैं इटारसी के जय स्तंभ चौक पर शाम 7:30 बजे बुंदेलखंडी जिझोतिया ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए पर्यटकों को कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई .इस अवसर पर पं.अनिल दीवान,पं. O P दुबे,पं.श्री अशोक पुरोहित,पं.संदेश रिछारिया,पं. राम तिवारी, पं.सुशील शर्मा, पं.मनोज तिवारी,पं.ओमप्रकाश दुबे,पं. बृज किशोर दुबे, पं.अनिल सोनकिया, पं. विनोद दुबे, पं.हेमंत मिश्रा, पं. हरीश रिछारिया,पं.सुबोध तिवारी, पं.सुभाष पटेरिया आदि सामाजिक सदस्य गण उपस्थित रहे.साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश गुप्ता, पत्रकार मनीष जायसवाल उपस्थित रहे एवं दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए



कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇👇







