
युवा मांझी समाज संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न.
इटारसी/ मनीष जायसवाल
दिनांक 27/4/2025 दिन रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट न्यास कालोनी में युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी की कार्यकारणी सदस्यो की बैठक में वर्ष 2025-2028 की नवीन कार्यकारणी हेतु अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिवार्षिक चुनाव हुऐ। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमराज रायकवार ने की। बैठक में सर्व प्रथम सभी सदस्यो व्दारा भगवान श्री निषादराज महाराज की पूजा आर्चना की। सभी उपस्थित सदस्यगण ने अपने अपने विचार रखे। तत्पश्चात सभी सदस्यगण की सहमति से वर्तमान अध्यक्ष संतोष रायकवार ने अध्यक्ष पद के लिए राकेश रायकवार सचिव पद के लिए रजत रायकवार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय रायकवार के नाम का प्रस्ताव संगठन व्दारा नियुक्त निवार्चन अधिकारी श्री महेश रायकवार (शिक्षक)के समक्ष रखा। इनके व्दारा तीनो पदो पर एक एक फार्म आने पर इन तीनो सदस्यो को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अंत में सभी सदस्यो व्दारा संगठन का आगामी कार्यक्रम 15 मई श्री केवट जंयती एवं जुलाई में पांचवे वर्ष में श्री निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम करने की सहमति दी।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री स्वतंत्र कश्यप श्री हरिओम रायकवार श्री जसवंत रायकवार श्री देवराज गोयले पहलाद रायकवार एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने पर मांझी समाज व्दारा दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हे श्रद्धांजली दी गई। बैठक का संचालन मोहन रायकवार ने किया आभार संगठन संरक्षक रोहित रायकवार ने किया।
निवेदन 🙏
मोहन रायकवार
संस्थापक युवा मांझी समाज संगठन (युमांस)


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇👇








