
अंजुमन नूरुल कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय ने जय स्तंभ चौक इटारसी पर जलाया आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला,लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर की अंजुमन नूरुल कमेटी के नेतृत्व में आज दोपहर 2:30 पर शहर के समस्त मुस्लिम समुदाय ने जयस्तम चौक इटारसी पर एकत्रित होकर कश्मीर के पहलगाम में विगत 22 अप्रैल को हिंदुओं की गोली मारकर की गई हत्याओं के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए. साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है.
कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇







