
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरंभ हुआ समर कैंप.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरंभ हुआ समर कैंप
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश अनुसार दिनांक 1/05/ 2025 से 20/05/2025 तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें आज प्रथम दिवस छात्राओं द्वारा प्रार्थना,योग एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया गया इस समय कैंप में संकुल प्राचार्य श्री सतीश खलको,प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रैकवार,खेल शिक्षक श्री विनोद दुबे एवं शिक्षिका श्रीमती राजाबाई शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती ममता शुक्ला उपस्थित रहे.प्रतिदिन इस कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं के ग्रीष्मकालीन अवकाश को रोचक बनाने के लिए एवं उनमें बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए किया जाएगा.











