♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिंदुत्व देश का पुरुषार्थ – नीरज दोनेरिया,बजरंग दल का सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग धोखेड़ा स्थित एकलव्य स्कूल में निरंतर जारी है।

इटारसी// मनीष जायसवाल

हिंदुत्व देश का पुरुषार्थ – नीरज दोनेरिया

बजरंग दल का सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग धोखेड़ा स्थित एकलव्य स्कूल में निरंतर जारी है। इस वर्ग में मध्य भारत प्रांत के मुरैना,शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल,नर्मदापुरम,राजगढ़, विदिशा विभाग के 130 शिक्षार्थी कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
द्वितीय दिवस के सत्र में प्रखर हिंदुत्व वादी ओजस्वी वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज जी दोनेरिया ने बजरंग दल की स्थापना उद्देश्य एवं उपलब्धियो के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि हिंदुत्व इस देश का पुरुषार्थ है।
बौद्धिक सत्र में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक श्री विश्व वर्धन जी भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
उक्त अवसर पर विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी, प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र सिंह जी चौहान,बजरंग दल के प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी जी,प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख भंवर सिंह जी चौहान,प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव जी राठौर,प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल,विभाग संयोजक चंचल जी राजपूत,जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे,जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी,नगर मंत्री यश शर्मा,संदीप चौरे,हरि सिंह के साथ अन्य प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपयोग जानकारी अनिरुद्ध चांसोरिया नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद इटारसी द्वारा जारी दी गई है.

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129