♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुहागपुर में श्री शिव मंदिर प्रांगण में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संगीतमय श्री राम कथा,श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन विगत 1 मई से जारी,12 मई को होगा समापन.

सुहागपुर //मनीष जायसवाल

अद्भुत अद्वितीय अविस्मरणीय अविरल अनूठा एवं अत्यंत कल्याण प्रदान करने वाला दिव्यातिदिव्य दैवीय आयोजन नगर सोहागपुर कि परम पवित्र धरा धाम पर परम रमणीय ऐतिहासिक स्वयं भू श्री शिव मंदिर प्रांगण में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संगीत मय श्री राम कथा श्रीमद्भागवत महापुराण का मंगलमय संगम विगत 1 मई से 12 मई तक सतत् प्रारंभ है इस भव्य आयोजन में काशी के बटुक ब्राह्मण नित्य प्रातः काल से अपनी सुर समृद्ध वाणी के द्वारा विभिन्न वैदिक ऋचाओं स्तुति स्तोत्र भजन कीर्तन आदि आदि अनेकों प्रकल्पों द्वारा सम्पूर्ण वातावरण को अत्यंत भक्ति मय बनाने में अपनी चैतन्य उर्जा के साथ पूर्ण विधि विधान के साथ नित्य प्रति सम्पन्न कर रहे वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रघुकुल नंदन राघवेन्द्र सरकार कि राम कथा और नंदनंदन यदुकुल नंदन श्री कृष्ण कि अमृतमयी कथा का आश्रय प्रदान किया जा रहा है वहीं राष्ट्र नगर क्षेत्र कृषि व्यापार वाणिज्य को समृध्दि करने एवं सकल भारत बर्ष पर प्राकृतिक आपदाओं महामारी आदि से सुरक्षा निर्भयता प्रदान करने हेतू यज्ञ में विविध औषघीयो वनस्पतियों हव्नीय द्रव्यो के द्वारा दिव्य आहूतियो से सम्पूर्ण वातावरण को चैतन्यता समृद्धता वैभवता कि प्राप्ति हेतू आहूतिया दी जा रही इस परम पवित्र आयोजन को नगर सोहागपुर के ही आचार्य एवं श्री मां चामुंडा साधनालय इटारसी नगर के मुख्य संस्थापक जो देश-देशांतरो तक ज्योतिष भगवत राम कथा शिव कथा आदि सभी पुराणों के साथ शतचंडी , सहस्त्र चंडी,लक्षचंडी,रूद्र ,लक्ष्मी नारायण, बिष्णु महायज्ञ आदि सभी तरह के यज्ञ को पूर्ण वैदिक रीति से सविधि सम्पन्न कराने वाले आचार्य पूज्य गुरुदेव पंडित विकास शर्मा के कौशल्तव में किया जा रहा है जिसमें सोहागपुर के परम विद्वान श्री कैलाश नारायण परसाई ,आचार्य अरविंद जी सहारिया,अर्चक पंडित विनीत शर्मा, आचार्य मनीष उपाध्याय, आचार्य आशीष शर्मा, पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री,श्री गुरु साहब जी ,सिगरौली कि मानस मर्मज्ञा दीदी जी, पंडित श्री राघवेन्द्र शास्त्री जी, पंडित सत्येन्द्र पांडेय, पंडित नमनकांत शर्मा पंडित मोहित पांडेय सहित अनेकों विद्वान ब्राह्मणों का सहयोग मिल रहा है अन्यान्य नगरों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण समुदाय बड़ी संख्या मे नित्य प्रति वैशाख माह के इस पवित्र आयोजन में हिस्सा बन धर्म लाभ अर्जित कर रहे है

यज्ञआचार्य पंडित विकास शर्मा द्वारा जानकारी से

इस परम कल्याणकारी धार्मिक समारोह के मुख्य यजमान नगर के प्रतिष्ठित श्री धन सिंह पटवारी जी साथ अनेकों भाग्यशाली यजमान है तथा सम्पूर्ण आयोजन को अथक परिश्रम और संघर्षों का आनंद लेते हुए गतिमान करने कि भूमिका में मां काली समिति सोहागपुर नगर के बहुधा प्रतिभा के धनी एडवोकेट भैया शिव कुमार जी मल्लू भैया द्ववारका पडिहार सहित नगर अन्य गणमान्य नागरिक बन्धुओं को श्री हनुमंत लाल जी ने चतुर्थ बर्ष में सम्पन्न कराने का अवसर प्रदान किया

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज// इंस्टाग्राम पेज को भी फॉलो करें🙏🙏👇

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129