
बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी एव सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से सुदामा मैरिज गार्डन पुरानी इटारसी मे निशुल्क आंखों की जांच का कैंप आयोजित किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी एव सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से कल दिनांक 27 May सुदामा मैरिज गार्डन पुरानी इटारसी मे प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निशुल्क आंखों की जांच का कैंप आयोजित किया जिसमें 60 मरीजो की जांच की गई 31 पुरुष 29 महिला जिसमें 30 व्यक्ति कि दृष्टि कम पाई गई व 13 पेशेंट मोतियाबिंद के पाये गए उनको मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय विशेष बस द्वार बैरागढ़ भिजवाया जायेगा
शिविर के लिए सुदामा मैरिज गार्डन के संचालक,पुरानी इटारसी पार्षद शिव किशोर रावत,नेत्र विशेषज्ञ सुमित सैन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता राधिका तिलोतिया, व सन्मुख दास सनी चेलानी का विशेष सहयोग मिला.
धन्यवाद
जानकारी जनहित के लिए जारी.









