
बिकास खण्ड नर्मदापुरम के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में चल रहे विज्ञान प्रशिक्षण का हुआ समापन।
इटारसी// नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर योगेन्द्र कश्यप,राजेश यादव द्वारा नर्मदपुराम ब्लाक के विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षको को दो दो दिवस के 2 बेच में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान brc सपना गोल्हानी ने विज्ञान विषय की समझ आधारित अपना मार्ग दर्शन दिया,
एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम के प्राधन पाठक अखिलेश पाठक जी द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर किसी को कोई असुविधा न् हो इस बात का विशेष ख्याल रखा गया।
जनशिक्षक के,एस वाड़ीवा ने सभी शिक्षको से आग्रह किया कि प्रशिक्षण दिवस में सूची अनुसार उल्लेखित शिक्षको को प्रशिक्षण में समय पर उपस्तिथ होना है एवम पूर्ण समय तक प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता आवश्यक रूप से दे इससे हम प्रशिक्षण में सिखाये गए नवाचारो को बच्चो के बीच पहुँचा सके।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा अध्याय शिक्षण चक्र ,पूर्व ज्ञान को सक्रिय करना,प्रशिक्षण के उद्देश्य क्या है,हमने अब तक क्या सीखा, शब्दो की दीवार, रोचक शुरुआत, करें इर सीखे,समझ की जांच, अभ्यास कार्य समेकन ओर गृहकार्य के टॉफिक पर विशेष चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान जन शिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, बिद्या ठाकुर, कमलेश कटारे, ज्योति सूर्य बंशी ,रामभरोस यादव, प्रमोद नागर, संतोष तनेजा, देवेन्द्र खरे,अरुणा गौर, आदि उपस्तिथ थे।
प्रशिक्षण से शिक्षको को बहुत कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
आगामी दिवस में गणित,सामाजिक बुज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षको का भी दो दो बेच में प्रशिक्षण होगा।








