
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025, विपिन जोशी स्मारक समिति का 41 वा आयोजन,15 अगस्त 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे प्रस्ताव..
इटारसी// मनीष जायसवाल
विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह -2025 के प्रस्ताव 10 जुलाई से 15 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे उक्त आशय की जानकारी समिति अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।
श्री साहू ने बताया कि प्रायोजकों के विशेष सहयोग से आयोजन का यह 41 वा वर्ष है । समिति के संस्थापक संरक्षक श्री प्रमोद पगारे के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह हेतु पूरे देश से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं फॉर्म narmadanchal.com से डाउनलोड किया जा सकता है। समिति के सचिव विनीत चौकसे एवं कोषाध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि प्रविष्टियों को ऑनलाइन के साथ-साथ हार्ड कॉपी में निर्धारित प्रारूप और सहपत्रों की फोटोकॉपी के साथ साहू ला चैंबर “पांच जनपथ” सराफा बाजार इटारसी पिन – 461111 में 15 अगस्त 2025 के पूर्व विचार हेतु प्राप्त होना आवश्यक है। समिति ने शिक्षकों के प्रस्तावकों से निवेदन किया है कि वह शीघ्र ही योग्य शिक्षकों के प्रस्ताव समय से पूर्व प्रस्तुत करें।










