♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रेल मंत्रालय के डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य संदीप सूरी एवं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष दीपक बनोरिया के साथ 15 सदस्यों की टीम ने किया इटारसी एवं नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ..

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज दिनांक 26.7.2025 दिन शनिवार को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जंक्शन इटारसी का एवं नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ,डी आर यू सी सी, सदस्य संदीप सूरी जी एवं दीपक बनोरिया प्रेसिडेंट नर्मदा पुरम संभाग ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन (भारत सरकार मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय व कंपनी मामले मंत्रालय),और नर्मदा पुरम संभाग की टीम के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम ने आज इटारसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस निरीक्षण में एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर 6 नंबर प्लेटफार्म तक सभी प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण करते हुए शुरुआत एक नंबर वेटिंग रूम प्लेटफार्म नंबर 1 पर दोनों फूड प्लाजा सभी प्लेटफार्म पर फूड स्टॉल इत्यादि को चेक किया निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि

* तीन से चार बार प्रयोग कर  चुके तीन से चार दिन पुराने तेल से खाद्य सामग्री समोसे कचौड़ी आदि तलने के लिए प्रयोग किया जा रहा था. जिससे भोजन सामग्री और नाश्ता सामग्री इत्यादि बनाई जा रही थी साथ ही कुछ स्थानों पर वेंडरआई कार्ड एक्सपायर हो चुके लटकाए स्टॉल पर खाद्य सामग्री बेच रहे थे

* प्लेटफार्म पर और वेटिंग रूप में साफ सफाई की कमी पाई गई,सफाई कर्मचारी की कमी से रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से साफ सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा है डस्टबिन भरे रखे हुए हैं इसको पिक करने के लिए पूरे दिन में एक बार स्टेशन से बाहर फेंका जाता.

* वही एक नंबर प्लेटफार्म की लिफ्ट बद एक्सीलेटर बंद पाए गए साथ ही इटारसी के मुख्य जंक्शन होने के बावजूद पिछले 1 साल से एसबीआई एटीएम बंद है, जो की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का है, डीआरएम महोदय से निवेदन करते हैं कि इटारसी बड़ा जंक्शन होने के कारण दो एटीएम अन्य बैंकों की का भी प्रस्ताव वहां लगाने का आपके सुझाव देते हैं

इन समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करवाने के लिए तत्काल आदेश दें और दो अतिरिक्त एटीएम लगवावे,और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी और अधिक आवश्यकता है अतः और सीसीटीवी सुरक्षा की दृष्टि से लगवाएं

एक अतिरिक्त रिजर्वेशन विंडो (additional Reservation counter) जो मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा जंक्शन होने के कारण इटारसी स्टेशन पर खोला जाए जिसका समय रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक होने से यात्रियों को सुविधा और रेलवे को आर्थिक लाभ पहुंचेगा

* रेलवे स्टेशन के सामने से रेलवे यार्ड की ओर जाने वाले रोड में ग्वाल बाबा तक ग्वाल बाबा से पुलिया तक इतने गड्ढे हैं कि कर्मचारी और आने-जाने वाले आम नागरिक कई बार गड्ढे में गिर चुके हैं जिससे कई बार एक्सीडेंट मैं गंभीर हालत होने के साथ तीन-चार लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है  की यह डीआरएम महोदय से छुपा नहीं है अतः विशेष निवेदन इस रोड का शीघ्र ही निर्माण करें और इटारसी स्टेशन पर नवीनीकरण का जो कार्य अभी वर्तमान में चल रहा है उसे भी यथाशीघ्र पूरा करने का ठेकेदार को तत्काल निर्देश दें

* एस्केलेटर भी काफी समय से बंद है और लिफ्टिंग भी बीच-बीच में हर 10 दिन 15 दिन में एक नंबर चार नंबर पर बंद पाई जाती है आए दिन यात्रियों को तकलीफ होती है बुजुर्ग परेशान होते हैं उस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए

* अवैध वेनडर खराब सामग्री भोजन नाश्ता आदि बेचते हैं और अधिक दाम लेते हैं इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई की जावे, इटारसी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्री सात से आठ हजार चारों दिशाओं में यात्रा करता है रेलवे को आर्थिक लाभ एवं यात्रीयो को सुविधा मिले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे जंक्शन इटारसी को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने का कष्ट करें उक्त समस्याओं का निवारण अविलंब शीघ्र करें और अवगत कराने की कृपा करें ।

निरीक्षण करते समय रेलवे स्टेशन पर, ए आई सी पी ओ , की टीम भारत सरकार से विशेष मान्यता प्राप्त मे-नरेंद्र पटने, भारत राजपूत, दीपक मनवारे, रानी कनेरे (एडवोकेट) मुस्कान वर्मा, (एडवोकेट) राजेश आर्य, प्रमोद प्रजापति, श्रीमती गीता दुबे, राजकुमार पटेल, राम नारायण पटेल, देवेंद्र वर्मा , मिस्टर गांधी एवं रेलवे के एसएस, डिप्टी एस एस, कमर्शियल स्टॉप, एवं आरपीएफ स्टाफ के समस्त लोग इस निरीक्षण के समय उपस्थित रहे ।

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक/ शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें 🙏🙏

👇👇👇

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129