♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक सत्संग आज स्टेशन के सामने स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। 

इटारसी/_ मनीष जायसवाल

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सत्संग के साथ मिला नैतिक शिक्षा का ज्ञान

हिंदू समाज की स्थिति पता लगाने हेतु सत्संग आवश्यक

मंदिर विस्थापन हेतु हनुमान जी महाराज की इच्छा जानने का किया गया प्रयास

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक सत्संग आज स्टेशन के सामने स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ।

प्रारंभ में रीढ़ की हड्डी सीधी कर तीन बार ॐ का उच्चारण करते हुए विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का तेरह बार जाप किया। तदोपरांत श्री राम स्तुति एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी ने कहा कि समाज के साथ खुद को जोड़ने के लिए सप्ताह में एक दिन सत्संग में जाने के लिए समय निकालना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी ने कहा कि प्रत्येक दिन एक घंटा समय निकालकर समाज के एक दो व्यक्तियों से मिलकर हिंदू समाज की स्थिति और हिंदू संगठन के बारे में जानकारी देना चाहिए।

विहिप उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने कहा कि अपनी आय का कुछ अंश प्रत्येक दिन सामाजिक संगठन,सामाजिक सेवा के लिए निकालना चाहिए।

उक्त अवसर पर मंदिर के पुजारी पं दीपक शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी,संदीप चौरे, प्रीतम राजपूत,कुलदीप राजपूत,प्रद्युम चंसौरिया,चेतन सोनिया,अनमोल श्रीवास,आदित्य श्रीवास,प्रांजल चंसौरिया, तेज सिंह राजपूत एवं अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत आरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया। उपरोक्त जानकारी श्री अनूप तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नर्मदा पुरम द्वारा दी गई है

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें

 

🙏🙏🙏👇👇👇

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129