
पीएम श्री शा.कन्या शाला सूरज गंज इटारसी में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पीएम श्री शा कन्या शाला सूरज गंज इटारसी में देश का 79 व स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी जोठे, मुख्य अतिथि जसवीर सिंह छाबड़ा, विशेष अतिथि श्री राकेश जाधव की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही.
खेल शिक्षक विनोद दुबे ने बताया आज शाला में छात्रों द्वारा कई सामूहिक नृत्य भाषण गीत कविताएं प्रस्तुत की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि शाला के विधायक प्रतिनिधि श्री जसवीर सिंह छावड़ा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था जिसे आजाद करने के लिए ना जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान तक गवानी पड़ी आज सबसे पहले हमें स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए आज के दिन सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है विशेष अतिथि राकेश जाधव प्रभारी प्राचार्य सतीश खालखो ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर शाला में वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती शिवि सूद,लेखपाल हरीश पटेल, महेश रैकवार,महेश मालवीय,खेल शिक्षक विनोद दुबे,विनय कुमार सोनिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे मंच संचालन श्रीमती कविता उपाध्याय एवं बृजेश जाटव ने किया


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें
🙏🙏🙏👇👇👇








