♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटारसी के युवाओं की पहल – “हेल्पिंग हैंड” से मिला बुजुर्ग को सहारा.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। शहर के कुछ युवाओं ने समाजसेवा का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए “हेल्पिंग हैंड” नामक पहल की शुरुआत की है। इस समूह के माध्यम से ये युवा शहर में भिक्षावृत्ति करने वाले, बेसहारा एवं बुजुर्ग लोगों को व्यवस्थित कर उनका पुनर्वास एवं इलाज कराने की दिशा में कार्य करेंगे।

इस मुहिम से जुड़े युवाओं में यशवर्धन चौबे, अरुण सिंह चौहान, हिमांशु अग्रवाल, नितेश तिवारी और पीयूष नामदेव शामिल हैं। हाल ही में इन युवाओं ने न्यास कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग छोटेलाल को, जो लंबे समय से बीमार थे और परिसर के नीचे कठिन हालात में रह रहे थे, सहारा दिया। युवाओं ने न केवल उनका दाढ़ी-मुंडन और स्नान कराया, बल्कि नए कपड़े पहनाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी पहुँचाया।

इन युवाओं का कहना है कि छोटेलाल दादा को या तो वृद्धाश्रम या किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा ताकि उनकी आगामी जिंदगी सम्मानपूर्वक बीते।

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इन युवाओं की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने छोटेलाल दादा के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इन युवाओं की यह पहल समाज में एक प्रेरणा का कार्य करेगी और निश्चित ही शहर को मानवीय मूल्यों से जोड़ने में मददगार साबित होगी।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129