
नर्मदापुरम को बड़ी सौगात : आयुर्वेदिक कॉलेज की मिली मंजूरी.
इटारसी// नर्मदापुरम
मनीष जायसवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ी घोषणा नर्मदापुरम जिले के लिए रही। यहाँ नया आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाने को मंजूरी दी गई है। विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा के प्रयासों से यह संभव हुआ। उन्होंने पहले ही स्थल का निर्धारण कर प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।
अन्य बड़े फैसले
SC/ST और OBC विद्यार्थियों को अब 12 महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहले यह सुविधा सिर्फ 10 महीने तक सीमित थी।
प्रदेश के सभी जिलों में गीता भवन के निर्माण को मंजूरी।
सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना और बालाघाट में 5 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थापित होंगे।
मुरैना (कोलारस) में आधुनिक उद्योग एवं MSME इकाइयों की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।









