
मिट्टी गणेश बनाना सीखें,निशुल्क एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 22 अगस्त को.
इटारसी// मनीष जायसवाल
* मिट्टी के गणेश बनाना सीखें 👇
* निशुल्क एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन
आज 22 अगस्त को…
“मिट्टी के गणेश बनाना सीखें” कार्यशाला के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ इटारसी की अध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू ने बताया कि शिवालय नई गरीबी लाइन इटारसी में पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।एक्सपर्ट मूर्तिकार दिनांक 22/8/2025 शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से निशुल्क रूप से मिट्टी की श्री गणेश की मूर्ति बनाने की कला सिखाएंगे.इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने निवेदन किया कि आप अपने साथ रुई (कॉटन) एक बर्तन तथा एक पटा लेकर आए मिट्टी आपको स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। सविता आर. साहू ने अधिक से अधिक महिलाओं,बच्चों से निवेदन किया कि अपने हाथ से निर्मित श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना करे। उपरोक्त जानकारी श्रीमति सविता आर साहू अध्यक्ष इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी द्वारा दी गई है












