
कभी था मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन – अरुण गवली, गैंगस्टर से नेता बने गवली 17 साल बाद नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा.
मुंबई// महाराष्ट्र मनीष जायसवाल
गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली 17 साल बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 2007 में शिवसेना के कॉर्पोरेटर कमलाकर जमसांडेकर की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था और अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद 76 वर्षीय गवली आज जेल से रिहा हुए।
कभी अपराध जगत में “डैडी” (Dady) के नाम से विख्यात अरुण गवली 2004 से 2009 तक महाराष्ट्र की चिंचपोकली विधानसभा से विधायक रहे। 2012 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद और 17 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। गवली की अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित थी, और हाल ही में जमानत पर मुहर लगी।
नागपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के अनुसार, सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे गवली को रिहा किया गया। उनके परिवार और समर्थकों ने जेल से बाहर आने पर भव्य स्वागत किया।
Mumbai #Maharashtra # underworld



#Mumbai #Maharashtra # underworld







